दिल्लीवासियों के लिए ध्वनि प्रदूषण बना बड़ा खतरा, गाड़ियों का शोर बना रहा धीरे-धीरे बहरा

दिल्लीवासियों को अभी वायु प्रदूषण से छुटकारा नहीं मिला था कि अब ध्वनि प्रदूषण उनके लिए खतरा बनता जा रहा है। राजधानी में प्रदूषण का स्तर अक्सर बढ़ा रहता है, ऐसे में अब दिल्ली वासियों के लिए ध्वनि प्रदूषण भी एक बड़ा खतरा बन कर आया है। हाल में एक रिपोर्ट ट्रैफिक पुलिस को सौंपी गई, जिसमें बताया गया कि वाहनों से जहां दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक होती जा रही है वहीं ध्वनि प्रदूषण भी अन्य शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

रिपोर्ट में इस बात को इंगित किया गया है कि बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के चलते लोग धीरे-धीरे बहरेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई है और ट्रैफिक कर्मियों द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रैशर हार्न और बेवजह हार्न (नो हॉकिंग) बजाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में जैसे-जैसे यातायात में वृद्धि हो रही है, ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है।

ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते मुद्दे का सामना करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस सख्त कदम उठा रही है। वर्ष 2022 में, प्रैशर हॉर्न उल्लंघन के मामले 1810 से बढ़कर 3509 हुए हैं। साइलैंस जोन में हॉर्न का उपयोग करने के मामलों में भी वृद्धि हुई जो 2021 के 99 से बढ़कर 2022 में 600 से ज्यादा हो गई। सबसे ज्यादा वृद्धि मॉडीफाइड साइलैंसर के उल्लंघनों में हुई जो कि वर्ष 2021 में 9690 से बढ़कर 2022 में 19,858 हो गए।

ध्वनि प्रदूषण की इन इलाकों में समस्या गंभीर

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा संचालित रियल टाइम मॉनिटरिंग निगरानी स्टेशनों के आंकड़ों को देखें तो राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण का स्तर तय मानकों से घटता-बढ़ता रहता है। लेकिन करोल बाग, शाहदरा, लाजपत नगर, द्वारका सहित कई अन्य स्थानों पर यह समस्या गंभीर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |