दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने गाया ‘देवा श्रीगणेशा’ गाना, लोगों ने भी मिलाए सुर में सुर

आए दिन दिल्ली मेट्रो की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन मेट्रो की वीडियो वायरल न हुई हो, इसी बीच एक बार मेट्रो की वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रही है। आज तक आपने मेट्रो में गाली-गालौच, लड़ाई-झगड़े की वीडियोज देखी होगी, लेकिन इस बार ये वीडियो आपके दिल को छू जाएगी।

दरअसल, मेट्रो में 2 युवकों ने अग्निपथ फिल्म का मशहूर गाना देवा श्रीगणेशा को इतने सुंदर तरीके से गाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन दोनों युवकों का गाना सुनने के बाद मेट्रो में मौजूद हर शख्स उनके साथ ताल से ताल मिलाता हुआ नजर आया। इस वीडियो को ‘एक्स’ पर @AnuSree4657 नाम से शेयर किया गया है, साथ ही उन्होंने वीडियो की कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो बदल रहा है। इस वीडियो को काफी लोगों ने प्यार भी दिया है।

देवा श्रीगणेशा गाते दिखे युवक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इस ट्रेन के अंदर दो युवक खड़े हैं। इसमें एक शख्स गिटार बजा रहा है तो वहीं दूसरा शख्स ‘देवा श्रीगणेशा’ गाना गा रहा है। इस दौरान आप गौर करेंगे कि वहां खड़े हर इंसान की नजरें इन दोनों युवकों पर गड़ी हुई हैं। कुछ लोग इनका वीडियो भी बना रहे हैं। इस गाने को हर कोई एन्जॉय करते हुए दिखाई देगा। इनमें से कई लोगों ने इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद भी किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |