पहले बीबी-बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, एक ही कमरे में चार शव मिलने से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति फांसी पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे भी घर में मृत पाए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जीवाजी गंज क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सुमित अग्रवाल ने बताया कि संदेह है कि मोहन राठौड़ (40) नामक व्यक्ति ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात पत्नी ममता (35), बेटे लकी (12) और बेटी कनक (6) को जहर देकर मार डाला और इसके बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों के एक दल ने जानकी नगर इलाके में स्थित अपने घर पहुंची और जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि जीविकोपार्जन के लिए खिलौने बेचने वाले राठौड़ ने दो महीने पहले पुलिसकर्मी आशाराम से मकान किराए पर लिया था। बृहस्पतिवार सुबह आशाराम ने घर का दरवाजा खटखटाया तो देखा कि घर में अजीब सा सन्नाटा था। जब किसी ने जवाब नहीं दिया तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। सीएसपी ने कहा कि उन्होंने राठौड़ को लटका हुआ देखा, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे जमीन पर थे और उनके होठों पर झाग लगा हुआ था, जिससे पता चलता है कि उन्हें जहर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और जांच जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |