G20 Summit में सिक्योरिटी देने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ कल डिनर करेंगे PM मोदी, भारत मंडपम में होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अचूक सुरक्षा प्रदान करने में अहम योगदान देने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ शुक्रवार (22 सितंबर) को डिनर करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर पीएम का आगमन शाम 6 बजे होगा। मेहमानों को भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में बैठाया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री उनके साथ बातचीत करेंगे। सीटिंग प्लान के लिए कई ग्रुप बनाए जाएंगे। मंच पर लगभग 15 मिनट तक ‘धरती कहे पुकार के’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, इसके बाद पीएम उनके साथ डिनर में हिस्‍सा लेंगे।

पीएम मोदी G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में तैनात सुरक्षा कर्मियों, ITPO कर्मियों और तमाम अन्‍य एजेंसियों के कर्मचारियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करने जा रहे हैं। जिन भी होटलों में विदेशी मेहमान रुके थे वहां भी कड़ी सुरक्षा के प्रंबंध किए गए थे। इन सुरक्षाकर्मियों  ने आसमान में उड़ने वाली हर छोटी-बड़ी चीज पर अपनी पैनी नजर रखी हुई थी। इसके अलावा इन कर्मियों ने सड़क, जल और हवाई मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी बाखूबी जिम्मेदारी निभाई।

भारत में G20 का आयोजन 9 और 10 सितंबर को हुआ था। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब पीएम मोदी किसी बड़े इवेंट को सफल बनाने वाले लोगों से मिलकर उन्हें सम्मानित करेंगे। इससे पहले मई 2023 में पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले इसे बनाने वाले मजदूरों को सम्मानित किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |