महाकालेश्वर मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम, श्री सिद्धिविनायक मंदिर में हुई महाआरती और 11000 मोदक का लगा भोग

उज्जैन: हर साल की तरह इस बार भी  महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी बड़ी धूम धाम से मनाई गई। मंदिर पुजारी पंडित चम्मु गुरु ने श्री सिद्धीविनायक गणेशा का अभिषेक पूजन कर भव्य आकर्षक श्रृंगार किया। शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा को 11000 मोदक का भोग लगाकर अभिषेक पूजन कर महा आरती की गई। इस मौके पर महंत विनीत गिरी महाराज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव पंडित गिरीश शास्त्री विशाल राजोरिया आदि बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव व‌ महंत विनीत गिरी महाराज ने जानकारी देते बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर पुजारी पंडित चम्मु गुरु द्वारा मंदिर में असंख्य मोदक का भोग लगाया जाता है और महा आरती कर प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर श्री सिद्धिविनायक गणेश को 11 हजार मोदक का भोग लगाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |