पुराने संसद भवन को सांसदों ने कहा अलविदा… सभी सदस्यों ने करवाया ग्रुप फोटो सेशन

रंग-बिरंगे परिधान पहने राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों ने संसदीय कार्यवाही के नए संसद भवन में स्थानांतरित होने से कुछ घंटे पहले पुराने संसद भवन में मंगलवार को सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ पुराने संसद भवन के भीतरी प्रांगण में पहली पंक्ति में बैठे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकसभा सदस्य 93 वर्षीय शफीक-उर-रहमान बर्क, अनुभवी नेता शरद पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी पहली पंक्ति में बैठे नेताओं में शामिल थे।

महिला सदस्य रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर पुराने संसद भवन पहुंचीं, जबकि अधिकतर पुरुष सांसद कुर्ता-पायजामा और अलग-अलग रंगों के ‘वेस्ट-कोट’ पहने नजर आए। सुबह शुरुआती सत्र में भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य नरहरि अमीन के बेहोश हो जाने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई थी। शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और कुछ अन्य नेता अमीन की तरफ दौड़े। अधिकारियों को 68 वर्षीय अमीन को पानी पिलाते देखा गया।

बाद में अमीन भी सामूहिक तस्वीर खिंचवाने पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मनीष तिवारी के साथ दूसरी पंक्ति में खड़े देखा गया। तस्वीर खिंचवाने के दौरान राज्यसभा और लोकसभा के कुछ सदस्यों को फर्श पर बैठे देखा गया। इसके बाद राज्यसभा के सदस्यों और फिर लोकसभा के सदस्यों ने सामूहिक तस्वीरें खिंचवाईं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |