मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर योजना की पहली हितग्राही बनी टीकमगढ़ जिले की लक्ष्मी रैकवार लक्ष्मी रैकवार बोली पैसे की बचत से अन्य जरूरतें पूरी होंगी, योजना सौगात से कम नहीं

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 15, 2023, 20:19 IST
मध्यप्रदेश में 450 रूपये में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा आज टीकमगढ़ में ओंकारेश्वर से वर्चुअली शुरू की गई घरेलू गैस सिलेंडर योजना की पहली महिला हितग्राही बनी हैं जतारा तहसील के बिलगांय गांव की लक्ष्मी देवी रैकवार। योजना में पंजीयन के बाद बेहद श्रीमती लक्ष्मी रैकवार खुश हैं, उन्हें पहली खुशी इस बात है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की पहल पर महिलाओं के हित में इतनी महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। दूसरी खुशी योजना में उनका मध्य प्रदेश में पहला पंजीयन होना है। वह इस बात को लेकर भी प्रसन्न हैं कि उनका पंजीयन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह ने स्वयं ऑनलाईन करवाया है।

ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत श्रीमती लक्ष्मी रैकवार का पंजीयन क्रमांक, आवेदिका का नाम, पता, एलपीजी आईडी, आवेदिका का समग्र आईडी नं., लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक की पूर्ति करवाई गई। उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राही होने की जानकारी की प्रवृष्टि भी करवाई गई।

लक्ष्मी रैकवार का कहना हैं कि एक गैस सिलेंडर खरीदने पर अभी जितने पैसे लगते थे, उससे आधे से भी अब कम 450 रूपये लगेंगे। पैसे की बचत होने से अन्य जरूरतें पूरी होंगी। लक्ष्मी कहतीं है गैस कनेक्शन की सुविधा हुई और अब इतनी कम कीमत पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने उन्हें गैस सिलेंडर की सौगात दी है, जो उनके परिवार के लिये अत्यंत राहत की बात है। वह बताती है कि उसके परिवार में 5 सदस्य और एक गैस कनेक्शन हैं, जो उसके नाम से है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लागू यह योजना हम जैसी गरीब महिलाओं के हित में है। इसके लिये मैं मुख्यमंत्री शिवराज भैया को धन्यवाद देती हूँ।

अभिलाषा साहू

टीकमगढ़ के वार्ड नं. 26 की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही श्रीमती अभिलाषा साहू 450 रूपये में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने की योजना का लाभ लेने वाली मध्यप्रदेश की दूसरी महिला हितग्राही बनी हैं। टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह ने उनसे एक-एक जानकारी लेकर उनका ऑनलाईन पंजीयन करवाया।

अभिलाषा साहू ने बताया कि योजना में शामिल होने से खुश होने के साथ ही उन्हें राहत भी मिली है। गैस सिलेंडर खरीदने में अब जो पैसे बचेंगे, वो बच्चों के काम आयेंगे। 7 सदस्यों के परिवार में एक ही गैस कनेक्शन है, जो उसके नाम से है। इस योजना का लाभ मिलने से उसका परविार बहुत खुश होगा। अब उसे कंजूसी नहीं करना पड़ेगी, जो बच्चे चाहेंगे, वैसा व्यंजन उन्हें बनाकर दूंगी। घर का बजट भी अब नहीं गड़बड़ाएगा।

के

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |