शिवसेना नेता आदित्य का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, कहा- झूठे आश्वासन दे रही है, जनता के लिए क्या किया है

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार ने झूठे आश्वासन देने के अलावा जनता के लिए कुछ नहीं किया है। औरंगाबाद और नासिक जिलों की दो दिवसीय यात्रा पर आये राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार मराठवाड़ा के लिए कई घोषणाएं करेगी, लेकिन क्या उन्हें लागू भी किया जाएगा। आदित्य ठाकरे ने क्षेत्र के दो गांवों का भ्रमण करने से पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए पहले भी वादे किये गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में इस सरकार ने पिछले डेढ़ साल में झूठे आश्वासन देने के अलावा कोई काम नहीं किया है।” ठाकरे ने यहां शनिवार को होने वाली मंत्रिमंडल की विशेष बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बैठक के लिए इतना खर्च कर रही है, अगर मराठवाड़ा में कुछ अच्छा होने जा रहा है तो यह सारा खर्च जायज है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए कि गुजरात, गुवाहाटी और गोवा में इस तरह का जो खर्च हुआ था, वह पैसा कहां से आया था।”

उनका इशारा परोक्ष रूप से उन स्थानों की ओर था, जहां पिछले साल उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना से बगावत करने के बाद शिंदे और उनके समर्थक गये थे। राज्य सरकार ने हर साल 17 सितंबर को मनाये जाने वाले ‘मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस’ के मौके पर औरंगाबाद में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |