भाजपा को एक ओर बड़ा झटका, मप्र के एक ओर पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ी

आगर में भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा, यहाँ आगर मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक और गो-संवर्धन बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे संतोष जोशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया.

बताया जा रहा है कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे संतोष जोशी का टिकट कटा तो वह पार्टी के साथ बने रहे, इस बार उन्होंने फिर से कोशिश की, लेकिन पहली लिस्ट में नाम नहीं होने के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी और इसके साथ ही पार्टी का साथ भी छोड़ दिया.

संतोष जोशी आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से 2013 में विधायक बने थे. उसके बाद वह मध्य प्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं. इसके अलावा संतोष जोशी कई सालों तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक का दायित्व भी निभा चुके हैं. संतोष जोशी ने पिछले चुनाव में यानी की 2018 के चुनाव में सुसनेर से भाजपा की ओर से टिकट मांगी थी, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला था. इस बार फिर उन्होंने टिकट का प्रयास किया मगर उन्हें इस तरह की अंदेशा दिखाई दे रहा है कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा. ऐसे में संतोष जोशी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
मीडिया से चर्चा में संतोष जोशी ने बताया कि वह अब सुसनेर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |