PM मोदी आज करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, 6350 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

रायपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले से परिवर्तन यात्रा के पहले चरण की शुरुआत की।

नड्डा जशपुर से यात्रा के दूसरे चरण की करेंगे शुरुआत 
वहीं शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान लगभग 6,350 करोड़ रुपए की रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले ढाई महीने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी यात्रा होगी। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दोपहर करीब तीन बजे रायगढ़ जिले के कोड़ातराई गांव में होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रायगढ़ में कार्यक्रम के दौरान लगभग 6350 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक सभा को करेंगे संबोधित
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि सिकल सेल रोग की जांच की गई आबादी को प्रधानमंत्री एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का भी वितरण करेंगे। सिकल सेल परामर्श कार्ड का वितरण राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (एनएसएईएम) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में किया था। प्रधानमंत्री बाद में उसी स्थान पर एक अलग मंच से एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

16 सितंबर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा हो रही है शुरू
राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी ने 21 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस को पहले ही बैकफुट पर धकेल दिया है। भाजपा की एक परिवर्तन यात्रा बस्तर के दंतेवाड़ा से शुरू हो चुकी है। भाजपा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रचार-प्रसार में जुट गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी 16 सितंबर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की रायगढ़ सभा कार्यकर्ताओं के उत्साह और मनोबल को दोगुना करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह में शामिल होने की भी उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को व्यापक सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |