शाजापुर 23 जुलाई 2022/ जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश द्वारा उपसरपंच के निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारियों एवं सहायकों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस दौरान तहसीलदार श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार, जनपद पंचायत सीइओ श्री एचएल वर्मा भी उपस्थित थे।