शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज मो.बड़ोदिया निवासी वृद्ध श्री उमराव पिता रूगनाथ को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर के भ्रमण के दौरान मो.बड़ोदिया निवासी श्री उमराव पिता रघुनाथ ने रोते हुए कलेक्टर को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए बताया था कि वह अत्यंत गरीब है तथा उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने उसे गले लगाया उसके आंसू पौंछकर मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए उसे 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान के लिये कहा था। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को मोबाईल पर निर्देश दिये थे कि उमराव की वृद्धावस्था पेंशन चालू करें तथा उसे शासन की अन्य योजनाओं के तहत सुविधाएं भी प्रदान करें।
कलेक्टर द्वारा मिली आर्थिक सहायता राशि का चेक पाकर वृद्ध उमराव ने भावुक होकर कलेक्टर को कोटी-कोटी धन्यवाद दिया।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP