शाजापुर
—-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश के पालन में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल द्वारा राजनैतिक दलों की उपस्थिती में ईव्हीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया गया।
राजनैतिक दल के सदस्यों को ईव्हीएम-वीवीपीएटी दिखाई गई प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये सी.सी टीवी कैमरे एवं डिस्प्ले चालू होने पाये गये। पुलिस बल ईवीएम गोडाउन पर तैनात है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, नोडल अधिकारी ईवीएम, गोडाउन, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी, राजनैतिक दल के भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला महामंत्री श्री दिनेश शर्मा, इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस से श्री मनोज सक्सेना श्री सतिश गुप्ता, श्री गोविन्द शर्मा उपस्थित थे। निरीक्षण के पश्चात गोडाउन सील किया गया।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Sveep Shajapur #MPElection2023 #shajapurelection2023 #collectorshajapur #MP