जिला शाजापुर ,90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त —– 4700 किलोग्राम गुड़ व महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट
शाजापुर
—
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को द्रृष्टिगत रखते हुए आज Collector Shajapur श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री व श्री रमेश कुमार पंद्रे के कुशल नेतृत्व में सुंदरसी ग्राम के माधवपुर कंजर डेरे पर मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने के लिए सुंदरसी थाना बल व आबकारी विभाग ने संयुक्त दबिश कर लगभग 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की व 4700 किलोग्राम गुड़ व महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया। इस दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पांच न्यायालय इन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया व श्री सुरेश पटेल बीट प्रभारी श्री प्रदीप तोमर व आबकारी बल व पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।
CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh