खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित रुप से जांच करे- कलेक्टर श्री कन्याल –ने– समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कहा
शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नापतोल संबंधी तथा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग के रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर कार्रवाई करने एवं आबकारी विभाग के अधिकारी को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारी से कहा कि वह अपने भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में जाकर मध्यान भोजन चैक कंरे तथा गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल जानकारी दें। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के तालाबों में उपलब्ध जल उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन समय पर प्रदान करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार अच्छे से काम नहीं कर रहा हो, उसकी पूर्व से जानकारी दें। इसके पश्चात भी यदि निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में संतुष्टि के साथ निराकरण कर बंद कराने एवं विभागों के अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त लक्ष्य अनुसार पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन-2023 को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए तथा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधि अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेंद्र नाथ पांडेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका सीएमओ श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#TL #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh