ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने लूटी G-20 की सारी लाइमलाइट, कुछ इस अंदाज में की शेख हसीना से बात…लोग हो गए फैन

भारत में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन पर दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया और चारों तरफ अब इसकी तारीफ भी हो रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की और उन्होंने  G-20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंपी। जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा समेत कई नेताएं ने हिस्सा लिया।

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 की सारी लाइमलाइट लूट ले गए। दरअसल ऋषि सुनक के भारत आने से लेकर उनकी पीएम मोदी से मुलाकात, अक्षरधाम मंदिर में पूजा और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बातचीत का अंदाज काफी चर्चा में है। ऋषि सुनक कितने डाउन-टू-अर्थ हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने पहुंचे तो उनके सामने घुटनों के बल बैठकर बात की। ऋषि सुनक का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जी20 नेता जब राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो इस दौरान ऋषि सुनक  शेख हसीना से मिलने पहुंचे।

शेख हसीना कुर्सी पर बैठी हुई थीं और ऋषि सुनक उनके पास जाकर जमीन पर घुटनों के बल बैठ गए व बातचीत करने लग गए, इस दौरान सुनक नंगे पैर थे। कई लोगों ने तस्वीर को बेहद प्यारा और आकर्षक बताया। बता दें कि ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा-अर्चना की। अक्षरधाम मंदिर के निदेशक के मुताबिक, उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगा कि कोई राष्ट्राध्यक्ष आया हो। उन्होंने बिल्कुल एक भक्त की तरह पूजा में हिस्सा लिया। ऋषि सुनक जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर कहा कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |