मंडप में अचानक पहुंची दूल्हे की Girlfriend, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा दूल्हा और बाराती

जलालाबाद: विधानसभा क्षेत्र के गांव चक टाहलीवाला में एक घर में शादी के जश्न के बीच उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब फिल्मी अंदाज में दूल्हे प्रेमिका अचानक आ पहुंची। देखते ही देखते घर के बाहर शादी के जश्न का माहौल अचानक जंग में बदल गया।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति वकील सिंह उर्फ ​​सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका रविवार सुबह करीब 12 बजे अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ शादी करने के लिए गांव चक टाहलीवाला पहुंचा, तो दूल्हे की प्रेमिका निवासी गांव दुल्ले भी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई, जिसने हंगामा कर दिया।  प्रेमिका ने कथित आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले 3 साल से मेरे साथ संबंध बना रहा था और तो और  2.25 लाख रुपये भी उसने मेरे से छीन लिए। गुस्से से लाल-पीली हुई प्रेमिका ने दुल्हे सहित बारातियों की छित्तर-परेड कर दी। बाराती हाथों में मिठाई वाली प्लेटें लेकर भागते नजर आए, जिसके बाद विवाह समागम जंग के मैदान में बदल गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को लात-घूसे चलते रहे।

इस संबंध में चौकी घुबाया के इंर्चाज हरदेव सिंह बेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि  सूचना मिली थी कि गांव चक टाहलीवाला में एक बारात पहुंची है और दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा है, तो उनकी तरफ से पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया गया है। फिलहाल उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |