कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से होना था रवाना

नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। जब तक विमान में समस्या दूर नहीं हो जाती तब तक कनाडाई प्रतिनिधिमंडल भारत में रहेगा। फिलहाल विमान को ठीक करने का काम जारी है।इंजीनियरिंग टीम की हरी झंडी मिलने के बाद यह विशेष विमान उड़ान भर सकेगा। इंजीनियरों ने बताया कि विमान में आई खराबी को रातों-रात ठीक नहीं किया जा सकता।

दिल्ली में एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, “कनाडा के पीएम के एक विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई और यह उड़ान भरने के कार्यक्रम में नहीं है।” कनाडाई पीएम ट्रूडो और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल ने भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दो दिवसीय यात्रा के बाद वापस कनाडा जाने के लिए तैयार थे, लेकिन एक तकनीकी खराबी के कारण उन्हें दिल्ली में ही रुकना पड़ा।

वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कनाडा के प्रधानमंत्री और उनका पूरा प्रतिनिधिमंडल भारत में ही रुकेंगे। जस्टिन ट्रूडो शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे थे। दो दिवसीय जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के समापन पर ट्रूडो ने इस बात पर जोर दिया कि भारत कनाडा के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है और हम इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रूडो को कनाडा में चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों पर भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रूडो के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए ‘‘परस्पर सम्मान और विश्वास’’ पर आधारित संबंध आवश्यक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |