शाजापुर
——–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने आज शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचकर गत दिवस बोलाई में हुई सड़क दुर्घटना में घायल एवं बाबा साहब की सवारी में घायल हुए भर्ती मरीजों से चर्चा कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों का उपचार कर रहे डॉक्टर्स से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में ईलाज कराने आए मरीजो के परिजनों से भी चर्चा कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है की बोलाई सड़क दुर्घटना में पूजा, नीलम, पूजा-जितेंद्र, वंशिका, हितांशु, अनिता, रानी, राजकुमारी, सपना तथा बाबा साहब की सबारी में 14 लोग घायल हो गए थे।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेंद्र नाथ पांडेय, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, डॉ. खंडेलवाल, डॉ. एस डी जायसवाल सहित जिला चिकित्सालय का स्टाफ भी मौजूद था।
#hospital #visit #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Inder Singh Parmar
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :