शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की कुल 94 समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया। कलेक्टर ने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर, जिन आवेदनों का निराकरण हो सकता है, उनका तत्काल निराकरण करवाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी द्वारा आवेदकों से चर्चा की गई एवं कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर आवेदनों का तत्काल निराकरण करवाया गया।
डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की कुल 94 समस्याओं/आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री वास्कले द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया। जिस पर शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं का निराकरण हो गया है। उक्त आवेदको ने अपनी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण से संतुष्ट होकर आवेदकों ने मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan एवं कलेक्टर श्री कन्याल को धन्यवाद दिया।
#CMMadhyaPradesh #CMHouse #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh