शाजापुर
—–
जिला चिकित्सालय शाजापुर में आज तम्बाकू एवं धुम्रपान करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर तम्बाकू खाने एवं धुम्रपान करने वालो पर जुर्माना लगाया गया। उक्त अभियान के अर्न्तगत अधिनियम COTPA 2003 की धारा (4) के अर्न्तगत अस्पताल परिसर के अंदर धुम्रपान, तम्बाकू, पान, गुटखा खाने या थूकने पर 16 व्यक्तियों पर जुर्माना कर 1100 रूपये एवं उक्त माह में कुल 2390 रूपये की राशि वसूल की गई।

उक्त अभियान कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के मार्गदर्शन में CMHO डॉ राजु निदरिया के नेतृत्व में सिविल सर्जन शाजापुर डॉ. बी.एस. मैना, डॉ. ललित किशोर शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ. सचिन नायक , सहायक प्रबंधक श्रीमति नेहा सॉवले, स्टीवर्ड श्री संतोष चौहान, मेट्रन श्रीमती आशा मिश्रा, श्रीमती कृष्णकांता चौहान, श्री रतनलाल (रोकस), श्रीमती करुणा मिश्रा द्वारा चलाया गया एवं तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की सलाह भी आम जनता को प्रदाय की गई।
#health #tobacco #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :