शाजापुर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी को लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न

शाजापुर,,
विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी को लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न
—-
कलेक्टर में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी को लेकर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कानून व्यवस्था, एफ.एस.टी (दलो का प्रशिक्षण), एस.एस.टी (नाका पाईन्ट), क्रिटिकल मतदान केन्द्र, वल्नरेबल एरिया, मतदान प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही, पुलिस बल/सुरक्षा कर्मियों के ठहरने एवं अन्य बिन्दूओं पर चर्चा की गई।

कलेक्टर में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप के साथ कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जिले के 17 वल्नरेबल एरिया तथा 245 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने बताया कि जिले में एसएसटी एवं एफएसटी दल का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गड़बड़ी करने वालो पर 107, 116 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही जिले में तत्काल आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज़ पर तुरंत खंडन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को वल्नरेबल एरिया एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र का भ्रमण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे पर अवैध गांजा एवं शराब परिवहन करने वालो पर सघन चेकिंग कर कर्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए क्या करना है क्या नहीं करना है का अध्ययन करने के निर्देश अधिकारियो को दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी सहित राजस्व एवं पुलिस आधिकारी उपस्थित थे।
#MPElection2023 #shajapurelection2023
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Shajapur SP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |