—
शाजापुर,,
आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टर सभा कक्ष में दिया गया। प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स व शासकीय महाविद्यालय मो०बडोदिया प्राचार्य श्री वी.एस. विभूति, सहायक प्राध्यापक बी.के.एस.एन. महाविद्यालय शाजापुर श्री वी.पी.मीणा व श्री सुनील आडवानी द्वारा दिया गया।
विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167 – शाजापुर में 38 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168 – शुजालपुर व 169 – कालापीपल में 36 इस प्रकार कुल 74 मास्टर ट्रेनर्स में से 66 मास्टर्स ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में नवीन दिशा-निर्देशो से अवगत कराया गया।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल द्वारा सभी मास्टर्स ट्रेनर्स को अच्छी तरीके से प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी समस्या एवं शंका हो वे बिना किसी नि संकोच के पूछे। अपने मन मे किसी प्रकार के डाउट न रखे। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अच्छे तरीके से अध्यन करे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर एवं संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश राठौर ने भी विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर तीनों विधानसभा के मास्टर्स ट्रेनर उपस्थित थे।
#MPElection2023 #shajapurelection2023
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :