शाजापुर पुलिस सायबर सेल ने 65 स्मार्ट गुम मोबाइलों को तकनीकी सहायता से खोजा, एसपी ने असली मालिको को सौंपे
शाजापुर पुलिस द्वारा 65 गुम मोबाईलों को खोज कर आवेदकों को लौटाये गये । • लगभग 8 लाख 10 हजार में यह मोबाइल है, समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में एसपी श्री यशपाल सिंह राजपूत ने सभी आवेदको को फोन लौटाए, सायबर सेल ने बताया कि
जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये हैं, आजकल यह एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे पीडित मोबाईल धारकों द्वारा शाजापुर पुलिस को गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये गये थे। जिस पर से पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री टी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुये मोबाईलो की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोबाईलो को सर्च करने के निर्देश सायबर सेल शाजापुर को मिले थे, कार्यालय सायबर सेल द्वारा वर्ष 2022 2023 में गुम मोबाईल के आवेदन में संबंधित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलो से कुल 65 नग मोबाईल कीमत लगभग 8,10,000/- (आठ लाख दस हजार रुपये) के बरामद कर विभिन्न आवेदकों को उनके गुम हुए मोबाईल फोन पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अति. पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री टी. एस. बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर श्री जी. एस. चौहान द्वारा लौटाये गये।
उपरोक्त मोबाईल अधिकतर हाट-बाजार में लापरवाही से गिरने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भूलने से गुम हुए थे। साइबर टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में लगातार सर्चिंग की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप गुम मोबाईल बरामद हुए । उपरोक्त मोबाईल खोजने में सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक विकास तिवारी, प्रधान आर. अनिल मंडलोई, आर. राजेश दाँगी, आर. अनिल सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इस मोबाइल वितरण कार्यक्रम में मक्सी टीआई भीमसिंह पटेल भी मौजूद रहे

जिला पुलिस / सायबर टीम सभी आम जनता से निवेदन करती हैं कि गाँव / शहर में लगने वाले हाट-बाजार में एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। कभी भी भीड़-आठ वाले स्थानों पर अपना मोबाईल फोन लापरवाहीपूर्वक सामने की जेब में न रखें।