मुंबई: फ्लैट में रह रही फ्लाइट अटेंडेंट की रहस्यमयी हालत में मिली लाश,गिरफ्तार आरोपी ने हवालात में किया सुसाईड

मुंबई:  एयरलाइन में कार्यरत युवती रूपल ओगरे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 40 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार को तड़के मुंबई पुलिस की हिरासत में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी विक्रम अठवाल को अंधेरी पुलिस थाने के शौचालय के अंदर दो पैंट को मिला कर बनाए गए फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है।

रूपल ओगरे (24) अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर स्थित एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में किराए पर रहती थी, जिसकी मौत बिते रविवार रात को गला रेतने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और एअर इंडिया में ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ का प्रशिक्षण लेने के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी।

अठवाल को हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और वह पिछले एक साल से उस सोसायटी में देखभाल और साफ-सफाई का काम कर रहा था जहां महिला रहती थी। एक स्थानीय अदालत ने उसे आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था। जांच के दौरान पुलिस ने एक चाकू बरामद किया था, जिसे ओगरे की हत्या में उसके द्वारा कथित रूप से प्रयोग किया गया था।

पुलिस ने साथ ही अपराध के वक्त पहने हुए कपड़ों को भी बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक, अठवाल शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि अठवाल और ओगरे के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस हुआ करती थी। पुलिस के मुताबिक, अठवाल कचरा उठाने और शौचालय साफ करने के बहाने ओगरे के फ्लैट में घुसा और उसकी हत्या कर दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |