उसके माता-पिता सनातनी नहीं थे क्या? इस सीएम के बेटे के बयान पर ​पंडित प्र​दीप मिश्रा का तीखा प्रहार

छिंदवाड़ा। सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के दिए हुए बयान इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। उनके इस बयान पर एक के बाद एक लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच पंडित प्रदीप मिश्रा का बयान सामने आया है।

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उनके माता-पिता से पूछा जाए कि क्या वो सनातन नहीं थे। उनके दादा-परदादा सनातन नहीं थे। अगर सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया और कोरोना कहते हैं तो वो भी तो कोरोना और डेंगू की औलाद ही कहलाएंगे।

उदय निधि स्टालिन ने धर्म पर दिया था विवादित बयान

दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म कोरोना, डेंगू और मलेरिया जैसा है। इसे ऐसे ही खत्म कर देना चाहिए, जिस तरीके से इन बीमारियों को खत्म किया गया है। स्टालिन के इस बयान के बाद पूरे देश में सनातन धर्म के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |