कोई भी संगठन बिना अनुशासन के लम्बे समय तक नहीं चल सकता, डा अभिमन्यु सिंह ने बेठक में कहा,, वीडियो देखें

Bhopal
मध्य प्रदेश वैकल्पिक चिकित्सक संघ की मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह ने कहा की समय समय पर कठोर निर्णय लेना पड़ता है इसी से ही तो संगठन में मजबूती आती हे आपने कहा,कि जो लोग ये पूँछते हैं कि बार बार भोपाल की बैठक में जाकर क्या हासिल हुआ उनको विस्तृत रूप से जवाब देते हुए बताया कि जो हमें अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें भलीभांति याद होगा कि यदि हम हर वर्ष 11 जनवरी एवं प्रत्येक माह के पहले रविवार को आप लोगों को नहीं बुलाते तो आप आज *उस श्रेणी* से बाहर आकर मान सम्मान के साथ प्रेक्टिस कर पा रहे हैं,
वीडियो देखें👇


तो ये इसी संगठन और बार बार बुलाने की देन है। साथ ही आज हमारे सदस्यों में शासन, प्रशासन एवं पत्रकारों से कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात कहने का जो साहस आया है, तो वह भी इसी संगठन के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं आपकी शक्तियों को बार बार इन बैठक में बुलाकर जागृत करने के कारण ही आया है।
इसी मान सम्मान और साहस को बरकरार रखने के लिए ही हम आपको बार बार बैठक में आने और समय समय पर शिक्षण/प्रशिक्षण के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कहते हैं। आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक परसैया ने संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको संगठन में कोई जिम्मेदारी दी गई है तो उसका अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करें, अन्यथा संगठन के हित में हमें दूसरे विकल्प खोजने होंगे, जो कि हमारे लिए पीड़ादायक होते हुए आपके भी मान सम्मान के लिए सही नहीं होगा।
प्रदेश स्तरीय इस बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अकील खान ने भी सम्बोधित किया, एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. नीलम विश्वकर्मा ने संगठन में हुई नियुक्तियों के नियुक्ति पत्र एवं सदस्यता आई डी,व प्रमाणपत्र वितरित किया
प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. इकबाल अब्बासी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इकबाल गौरी ,प्रदेश मंत्री डॉ. विनोद शर्मा उज्जैन जिलाध्यक्ष डॉ. महेश प्रजापति राजगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ.राकेश वर्मा , सिहोर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता , शाजापुर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सोलिया , विदिशा जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रेश सैनी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे उक्त जानकारी शाजापुर जिला मीडिया प्रभारी डा सुरेश गुर्जर के द्वारा दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |