जब तक सांसें हैं बहनों के कल्याण का कार्य करता रहूँगा मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलीं देवास जिले की लाड़ली बहनें, राखी भी बांधी,बधाई पत्र दिए

भोपाल : बुधवार, सितम्बर 6, 2023, 21:10 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों के जीवन को बेहतर बनाना जीवन का मिशन है। जब तक सांस रहेगी, बहनों के कल्याण के लिए कार्य करता रहूँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में विधायक श्रीमती गायत्री राजे के नेतृत्व में भेंट करने आईं देवास जिले की लाडली बहनों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनों ने एक हजार से अधिक राखियां और कलात्मक बधाई पत्र भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनों ने जानकारी दी कि ये राखियाँ लाड़ली बहनों ने बहनों से घर घर जाकर एकत्रित की हैं। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखियाँ बांधते हुए राखी गीतों की पंक्तियाँ भी सुनाईं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर राखी बांधने वाली बहनों में श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती ममता मोदी, श्रीमती माया तिवारी, श्रीमती राखी झालानी, दर्पण सोनी, नीतू जाधव, वीणा महाजन, मनोरमा सोलंकी, विनीता व्यास, मधुर शर्मा

शोभा नायक और बबीता राणावत आदि शामिल हैं। इस अवसर पर देवास की महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल भी उपस्थित थीं।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के हित में लागू की गई अत्यंत उपयोगी योजना है। योजना से छोटे-छोटे खर्चों के लिए मोहताज होने वाली बहनों को बड़ा सहारा मिला है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |