शाजापुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 सितम्बर एवं मॉप-अप दिवस 15 सितम्बर 2023 को किया जायेगा जाने क्या है इस दिन का महत्व
शाजापुर, 06 सितम्बर 2023/ लोगों को डिवर्मिंग के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए 12 सितम्बर 2023 को संपूर्ण जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त स्कूलो, आगंनवाडी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 1-19 वर्ष की आयु के बच्चों एवं किशोरों को 12 सितम्बर 2023 को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जायेगी, इस कार्यक्रम का उददेशय 1-19 वर्ष की आयु के बच्चों में आंतो के कीडे जिन्हे मृदा संचारित कृमि भी कहा जाता है को समाप्त करना है।
यह अल्बेंडाजोल की खुराक जो कि खासकर 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए है जो सबसे कमजोर हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आंतों के कीड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में मृदा संचारित कृमि का पूर्ण उन्मूलन करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व की लगभग 24 प्रतिशत आबादी मिट्टी से संक्रमित कृमि कीड़े से संक्रमित है।
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजू निदारिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुमित यादव द्वारा आम जनता से अपील करते हुए कहा गया कि 1-19 वर्ष की आयु के बच्चों को अलबेंडाजोल की खुराक अवश्य खिलाएं और अपने जिले को कृमि मुक्त जिला बनाएं।