निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न,कलेक्टर ने किया संबोधित

शाजापुर, 06 सितम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गए दायित्वों का भली भांति निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही जिले में तत्काल आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों जैसे मानव क्षमता प्रबंधन, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम प्रबंधन, परिवहन, पीओएल, प्रशिक्षण, सामग्री, आदर्श आचरण संहिता का अनुपालन, निर्वाचन व्यय अनुवेक्षण एवं प्रबंधन, स्वीप कार्यक्रम, मतपत्र प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन एवं पेडन्यूज, एमसीएमसी, सूचना प्रोद्योगिकी एवं तकनीक का उपयोग, प्रेक्षण, शिकायत प्रबंधन, कम्युनिकेश्न प्लान, वेलफेयर, डाक मतपत्र, मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों पर एएमएफ एवं अन्य व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम एवं मार्गदर्शन, अवकाश आवेदन स्वीकृति एवं निर्वाचन ड्यूटी संबंधित निराकरण, मतगणना, मानदेय, स्ट्रांग रूम, सामग्री प्रबंधन, दरों का निर्धारण, चिकित्सा, जिला स्तरीय पीपीटी एवं जानकारी संबंधी अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी देते हुए बंदुवार समीक्षा की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार एवं सुश्री मनीषा वास्कले सहित सभी नोडल आधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |