सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह एवं हेल्थ चेकअप कैंप संपन्न, कलेक्टर द्वारा बुजुर्गों का सम्मान एवं हेल्प चेकअप कैंप संपन्न
शाजापुर। बुधवार 6 सितम्बर को स्थानीय आदर्श काॅलोनी स्थित गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह एवं हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. प्रवीण सिंह गोहिल एवं उनकी टीम के कुशल निर्देशन मे सभी सीनियर सिटीजन सपत्निक ने अपना निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निशुल्क मेडिसन वितरण किया गया। निशुल्क स्वास्थ परिक्षण का लाभ 100 से अधिक वरिष्ठजनों ने लिया। जिसमे सभी का ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर एवं उपयुक्त सभी विशेष जांचे हुई।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कन्याल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिसमे सभी बुजुर्गो को सम्मान भी कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी को स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान समारोह की स्वीट मेमोरी के लाभार्थी श्रीमती कांताबाई कृपाचंद जी जैन की स्मृति में स्मृति चिन्ह सभी को प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अजय जैन एबीसी द्वारा किया गया एवं आभार अक्षय जैन ने माना। वरिष्ठतम तपस्वी एवं समाज सेवी अभयकुंवर बाई मोतीलाल मांडलिक का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह गोहिल, प्रेमचंद जैन, श्री झाला, असगर अली, तुलाराम प्रजापति, ओमजी जैन, शिवनारायण वशिष्ठ आदि वरिष्ठ जानांे ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में इफको के जनरल मैनेजर महेंद्र सिंह पटेल ने कलेक्टर श्री कन्याल का स्वागत किया। राजकुमार जैन, सौरभ जैन (सिद्धार्थ), संजय रामशणा, अजय जैन टेंट आदि का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। संजीव नाहर मुंबई से विशेष रूप से पधारे। यह जानकारी भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष अजय जैन एबीसी ने प्रदान की।