शाजापुर, 04 सितम्बर 2023/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज समयसीमा पत्रों की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर द्वारा ली गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने, अंकुर अभियान अंतर्गत पौधारोपण करने, प्राप्त पत्रों का समयसीमा में निराकरण करने सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधि अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।