शुजालपुर क्षेत्र में कलेक्टर, एसपी, एसडीएम का विभिन्न कार्यलय पर निरीक्षण,विद्यार्थियों से संवाद भी

शाजापुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा क्षेत्र 168-शुजालपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
—-
मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं एवं रैम्प, पेयजल आदि को देखा
—-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र 168-शुजालपुर के शुजालपुर मण्डी स्थित वार्ड क्रमांक 18 श्रीरामचंद्र चौबे स्कूल भवन के मतदान केन्द्र क्रमांक 230, 231, 232 एवं वार्ड क्रमांक 04 स्थित एकीकृत शाकउमावि. शुजालपुर नगर के मतदान केन्द्र क्रमांक 206, 207, 208, 213 तथा वार्ड क्रमांक 08 कृषि उपज मण्डी समिति अकोदिया के कृषक विश्राम गृह के मतदान केन्द्र क्रमांक 138 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं एवं रैम्प, पेयजल आदि को देखा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने एकीकृत शाकउमावि. शुजालपुर की छात्राओं से चर्चा भी की एवं उनसे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये कहा। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि जिनकी उम्र 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की छात्रा रजिया पिता असमा खां का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को दिये। इसी तरह उन्होंने वार्ड क्रमांक 08 कृषि उपज मण्डी समिति अकोदिया के कृषक विश्राम गृह के मतदान केन्द्र क्रमांक 138 में रैम्प निर्माण एवं मतदान केन्द्र की साफ-सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर एसडीएम शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी मौजूद थे।


#MPElection_2023 #shajapurelection2023 #collectorshajapur
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |