माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गान, राष्ट्रीय गीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन,कई अफसर हुए सम्मानित

शाजापुर

माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 सितम्बर 2023 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री कन्याल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने पद की गरीमा बनाए रखते हुए आमजनों के लिए बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवक मेहनत एवं लगन से अपने कार्यों को संपादित करें। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के काम शीघ्रता एवं संतुष्टि के साथ पूर्ण करें। सभी अधिकारी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए और जरूरतमंद को उसका लाभ दिलाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के अंतर्गत प्रचार-प्रसार करें।
——
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 शासकीय सेवकों एवं स्वतंत्रता दिवस पर सुन्दर एवं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के लिए 04 शासकीय कार्यालयों एवं 02 निजी संस्थानों को किया सम्मानित
——
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह अगस्त-2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 शासकीय सेवकों एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के अवसर पर सुन्दर एवं आकर्षक विद्युत साज सज्जा एवं रोशनी के लिए 04 शासकीय कार्यालयों तथा 02 निजी संस्थानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शासकीय सेवकों में तहसीलदार अ.बड़ोदिया सोनम शर्मा, तहसीलदार गुलाना श्री जीवनलाल मोघी, तहसीलदार शुजालपुर श्री रमेश परमार, कलेक्टर कार्यालय सहायक ग्रेड-3 श्री हरिओम राठौर, शासकीय बीकेएसएन महाविद्यालय कम्प्यूटर तकनीशियन श्री दुर्गेश रेगे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शुजालपुर गणक श्री मनोहर इन्दोलिया, कनिष्ठ यंत्री श्री उदयभान सिंह किरार एवं कनिष्ठ यंत्री श्री गोपाल मालवीय को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के अवसर पर विद्युत साज-सज्जा एवं रोशनी के लिए शासकीय कार्यालयों में कलेक्टर कार्यालय शाजापुर को प्रथम, जिला पंचायत शाजापुर को द्वितीय एवं खनिज अधिकारी कार्यालय एवं लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री कार्यालय को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त होने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह निजी संस्थानों में एमजी कान्वेंट विद्यालय शाजापुर को प्रथम तथा शरणम मार्ट शाजापुर को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |