शाजापुर,,
—-
पंपापुर व सुभाष नगर कंजर डेरों पर दबिश में 330 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 10 प्रकरण पंजीबद्ध
—
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल के कुशल नेतृत्व में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग व पुलिस बल द्वारा मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने पर गत दिवस सुबह 6.00 बजे पंपापुर तथा शाम 6.00 बजे सुभाष नगर कंजर डेरों पर दबिश दी गई। दबिश_के दौरान 6 भट्टियां मिली तथा 45 ड्रमों में लगभग 25130 किलोग्राम महुआ व गुड़ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया। लगभग 330 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। इस दौरान लगभग 25,79,000 रूपये की सामग्री जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका उप पुलिस अधीक्षक श्री भविष्य भास्करे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल.दांगी, श्री अशोक खत्री, श्री रमेश कुमार पन्द्रे एवं सुंदरसी/अकोदिया के थाना प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल तथा थानों व आबकारी स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh