मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहरी सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के लिये 2990 करोड़ रूपये स्वीकृत किये

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरों की सड़कों की मरम्मत, निर्माण एवं रख-रखाव के लिये 2990 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि वर्ष 2023-24 में कायाकल्प अभियान के द्वितीय चरण के लिये 1200 करोड़ रूपये, विशेष केन्द्रीय सहायता (शहरी सुधार कार्यक्रम) के मास्टर प्लान की और 18 मीटर से अधिक प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिये 1200 करोड़ रूपये और शहरी अधो-संरचना विकास निधि योजना में 590 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। गौरतलब है कि अभियान के प्रथम चरण में 350 करोड़ रूपये पूर्व में जारी किये जा चुके हैं। प्रथम चरण में स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण के कार्य जारी हैं।

कायाकल्प अभियान के दूसरे चरण में स्वीकृत राशि का 3 प्रतिशत अंश गुणवत्ता नियंत्रण और अन्य प्रशासनिक व्यय के लिये रखा गया है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिये स्टेट क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त किये गये हैं। निर्माण स्थल के कार्यों के पूर्व एवं पश्चात के जियोटेग फोटो लिये जा रहे हैं। संभागवार मोबाइल टेस्ट लेब स्थापित की गयी है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये कार्यवार इंजीनियर्स को नामजद कर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। इंजीनियर्स को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शहरी अधो-संरचना विकास निधि योजना में किये जाने वाले कार्य 5 करोड़ से कम के नहीं होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |