शाजापुर
—–
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिये दावे-आपत्तियों की तिथि 31 अगस्त 2023 को बढ़ाकर 11 सितम्बर 2023 तक के लिये की गई है तथा इनका निराकरण 28 सितम्बर 2023 तक किया जायेगा।
इस दौरान उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभावार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने, हटाने के लिए ईआरओ पोर्टल में अपलोड फॉर्म की 02 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं के 19572 फॉर्म-6, 4292 फॉर्म-7 तथा 14408 फार्म-8, इस प्रकार कुल 38275 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। जिनकी जाँच कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले की तीनों विधानसभाओं में 18 से 19 वर्ष के पात्र 27200 नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर के 9820, 168-शुजालपुर के 8552 तथा 169-कालापीपल के 8828 के नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में जो युवा 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने सभी से जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से विधानसभा क्षेत्रों के वल्नरेबल एरिया, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, निर्वाचन के समय उपयोग की जाने वाली सामग्री के दर निर्धारण की सूची पर सुझाव देने आदि की जानकारी देने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक दलों, बीएलओ एवं बीएलए के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर राजनैतिक दलों में इंडियन नेशनल कॉंग्रेस से कालापीपल विधायक श्री कुणाल चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री दिनेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री अमरसिंह गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि श्री गोविंद शर्मा, नगर परिषद पोलायकलां अध्यक्ष श्री पवन राजकुमार, श्री होकमसिंह पाटीदार, श्री जुनेद मंसूरी, भाजपा से स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री व 168-शुजालपुर विधायक श्री इंदरसिंह परमार की ओर से विधायक प्रतिनिधि श्री विजयसिंह बैस, श्री विपुल कसेरा, भाजपा व जिला मीडिया प्रभारी श्री विजय जोशी, आम आदमी पार्टी से श्री जिया लाला सहित अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी भी मौजूद थे।
#MPElection2023 #shajapurelection2023