शाजापुर
—–
आज विमुक्त जाति दिवस के अवसर पर विमुक्त जाति छात्रावास दुपाड़ा रोड़ शाजापुर में कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने विमुक्त समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए शिविर लगाकर लाभांवित किये जाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान विमुक्त समाज से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन भी समाजजनों द्वारा कलेक्टर को दिये गये। शिविर में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सहायक संचालक श्री अर्जुन कुमार मालवीय द्वारा शासन की विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग के श्री रमेशचन्द्र एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की विमुक्त जाति की कल्याणकारी योजनाओं एवं पिछड़ा वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त दुबे ने किया। इस अवसर पर श्री जगदीश धनगर, श्री प्रकाश नायक, श्री इन्दरसिंह, श्रीमती मधु खिचीं, श्री अंतरसिंह, श्री गोपालसिंह, श्री धुलसिंह, श्री सीताराम, श्री प्रेमसिंह, श्री अमरसिंह, श्री मुकेश नायक, श्री नारायणसिंह, श्री राजू खिचीं सहित जिला शिक्षा विभाग, जिला अंत्यवयसायी, जिला कृषि विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
#collectorshajapur #shajapur