अलीराजपुर,सोने के सिक्के कांड में आरोपी पुलिसकर्मियों का रिमांड बढ़ाया गया

आलीराजपुर
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की सोंडवा थाना क्षेत्र के बेजड़ा गाँव में हुए सोने के सिक्के कांड में आरोपी पुलिसकर्मियों का रिमांड बढ़ाया गया है। अब आगामी 8 सितंबर तक सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर रहेंगे। दरअसल गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड माँगा था, कोर्ट ने सभी आरोपियो को 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर सौपा दिया था। आज सभी का रिमांड पूरा हो रहा था लिहाज़ा पुनः सभी आरोपियो के लिए पुलिस ने पूछताछ बाकि होने का हवाला देते हुए रिमांड की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियो का रिमांड बढ़ाते हुए 8 सितंबर तक कर दिया।

गौरतलब है कि पुलिस आरोपियो से सिक्कों की बरामदगी अब तक नहीं कर पाई है, हालाँकि लगातार पुलिस के द्वारा इस दिशा में कड़े प्रयास किए जा रहे है, इसीलिए पुलिस ने कोर्ट में इस बात का हवाला देते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मानते हुए आरोपियो को 8 सितंबर तक पुलिस रिमांड में सौप दिया।

आपको बतादें सोना सिक्का कांड में तत्कालीन थाना प्रभारी विजय देवड़ा, प्रधान आरक्षक सुरेश, आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक राकेश डावर यह कुल चार पुलिसकर्मी आरोपी है, इन्होंने 19 जुलाई को बेजडा गांव से कुल 240 सोने के सिक्के चुराए थे, घटना के बाद से ही चारो पुलिस कर्मी फरार चल रहे थे, इन 240 सोने के सिक्को की कीमत इंटर नेशनल बाजार में 7 करोड़ से अधिक है।
घटना के 35 दिन बीत जाने के बाद चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किए गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |