MP News : गुड्स ट्रेन के डिब्बे हुए बेपटरी, एरिया मैनेजर, डीआरएम सहित सैकड़ों कर्मियों ने संभाला मोर्चा,सुधार कार्य जारी

: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर मालगाड़ी का डिब्बा डी-रेल हो गया घटना न्यू कटनी जंक्शन के सी-केबिन के पास की बताई गई। जहां बिलासपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया जिससे तीसरी लाइन काफी देर तक प्रभावित रही। मामले की सूचना मिलते ही पूरे रेल विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डिविजन स्तर के कर्मियों के साथ रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू करवाया। हालांकि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर जाने से कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ लेकिन घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कटनी के एरिया मैनेजर समीर सौरभ ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि ने कटनी जंक्शन के यार्ड से बिलासपुर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा मंगलवार की सुबह पटरी से उतर गया जिससे मौके पर सभी स्टाफ के लोग पहुंचकर सुधार कार्य मे जुट गए, इस हादसे में कोई पैसेजर ट्रेन प्रभावित नही हुई है सभी यात्री ट्रेनें निकल रही है, सुधार कार्य के बाद अब तीसरी लाइन प्रभावित हुई जिसे अब शुरू करवा दिया गया है कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है फिलहाल हादसे पर घटना की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |