प्रशासन ने नपा और पुलिस के साथ मिलकर हटाया अतिक्रमण

शाजापुर. जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल के बाहर पसरे अतिक्रमण पर मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं ने विरोध भी जताया, लेकिन राजस्व अमला, पुलिस और नपा अमले के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष भी पहुंचे और रक्षाबंधन के एक दिन पहले कार्रवाई को गलत बताया। हालांकि प्रशासन ने यहां से पूरी तरह अतिक्रमण हटा दिया।
बता दें, जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के प्रांगण में अवैध रूप से गुमटियां लगाकर लोग व्यापार करने लगे थे। वहीं ट्रामा सेंटर पहुंचने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या रखी गुमटियों ने अस्थाई दुकान के रूप में कब्जा कर लिया। अधिकांश दुकानदारों द्वारा अस्थाई शेड लगाकर सडक़ तक अपनी दुकानों को फैलाया और ग्राहकों के बैठने तक के लिए व्यवस्था कर ली। ऐसे में यहां से आवागमन में परेशानी होने लगी। आए दिन यहां पर कहासुनी के कारण विवाद भी हुए। इस मामले की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह राजस्व विभाग का अमला, नगर पालिका और पुलिस विभाग के साथ मौके पर पहुंचा। यहां पर नपकर्मियों द्वारा अस्पताल प्रांगण में अवैध रूप से रखी हुई गुमटियो को हटाकर ट्रैक्टर में भरकर जब्त कर लिया। इसके बाद अमले ने ट्रामा सेंटर
पहुंचने वाले मार्ग पर रखी हुई गुमटियों को हटाना शुरू किया। ऐसे में यहां पर अतिक्रमणकर्ता स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे।

अधिकारियों से हुई नोंकझोंक, नपा उपाध्यक्ष ने कार्रवाई का समय गलत बताया-अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी दुकानदार इसका विरोध जताने लगे। सभी दुकानदारों ने मौके पर मौजुद तहसीलदार मधु नायक के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का भी उपयोग किया जाने लगा। इससे यहां पर नोंकझोंक हो गई। इधर कार्रवाई के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी भी मौके पर पहुंच गए। जोशी ने इस कार्रवाई के समय को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि अभी राखी का पर्व हैं और इसके एक दिन पहले यह कार्रवाई नहीं होना चाहिए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने तीखी बहस भी की। हालांकि अमले द्वारा अपनी कार्रवाई को पूरा किया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |