प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा-बंधन पर बहनों को दी बड़ी सौगात घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 रू. की कटौती नेतृत्व की संवेदनशीलता तथा सहृदयता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 29, 2023, 19:56 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा-बंधन के पावन पर्व पर देश की सभी बहनों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपए की कटौती करने के साथ कई बड़ी सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति उनका आभार माना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपए की कटौती का फैसला नेतृत्व की संवेदनशीलता तथा सहृदयता को दर्शाता है। यह राहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च, 2023 में प्रदान की गई 200 रुपए की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी। इस प्रकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी लगभग 10 करोड़ 35 लाख बहनों को 700 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। साथ ही उज्ज्वला योजना में बहनों को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने की मंजूरी भी दी गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन अभूतपूर्व निणर्यों के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |