मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 29, 2023, 12:30 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर, सारिका इंडिका और मीना के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आज सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुकेश मेहता, श्री महेन्द्र चतुर्वेदी, सुश्री रंजना मेहता, श्री कुलदीप चौहान, सुश्री पुष्पलता ठाकुर के अलावा ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री अखिलेश खण्डेलवाल, श्री राकेश सिंह तोमर, श्री कौशलेन्द्र सिंह, जनवेद चौरसिया और श्री आशीष मिश्रा ने भी पौधे लगाए। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अवैध कालोनियों को वैध करते हुए वहाँ विकास कार्यों की शुरुआत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मिसेज इंडिया ने भी किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आज भोपाल निवासी सलूजा परिवार ने भी पौध-रोपण किया। इस परिवार की श्रीमती जसविंदर कौर सलूजा ने दुबई में गत पाँच अगस्त को सौंदर्य स्पर्धा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता है। ग्लैमोन इंडिया ब्यूटी पेजेंट सीजन-8 नाम से हुई इस स्पर्धा में भारत की 43 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती सलूजा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर श्रीमती सलूजा के परिजन श्री जसमीत सिंह सलूजा, श्री इंद्रजीत सलूजा और श्रीमती सुरजीत कौर उपस्थित थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |