सारणीकरण उपरांत शाजापुर जिला पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र वितरित

शाजापुर
—-
जिला पंचायत सदस्यों के प्राप्त जनपद पंचायतवार प्राप्त परिणामों के सारणीकरण उपरांत आज कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश जैन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अरूण कुमार तोमर की उपस्थिति में निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय तथा भू अभिलेख अधीक्षक व सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अकलेश मालवीय भी उपस्थित थे।

जिला पंचायत सदस्यों के सारणीकरण उपरांत घोषित निर्वाचन परिणाम के अनुसार वार्ड क्रमांक 01 से श्रीमती सुंदरबाई मालवीय-मदनलाल, वार्ड क्रमांक 02 से श्रीमती बोन्दीबाई सौराष्ट्रीय, वार्ड क्रमांक 03 से श्रीमती अंजुबाई-मदनसिंह कराड़ा, वार्ड क्रमांक 04 से लोकेन्द्र सिंह सोलंकी अरोलिया, वार्ड क्रमांक 05 से श्रीमती पवित्रा जगदीश चौधरी, वार्ड क्रमांक 06 से हेमराजसिंह (वकील साहब), वार्ड क्रमांक 07 से जगदीश फौजी, वार्ड क्रमांक 08 से श्रीमती गोकलबाई, वार्ड क्रमांक 09 से मुरारीलाल पटेल, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती रसकुंवर मनोहरसिंह, वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती सुनिता राकेश पाटीदार, वार्ड क्रमांक 12 से श्री नवीन शिंदे तथा वार्ड क्रमांक 13 से कंवर लोकेन्द्रसिंह खेजड़िया निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उपस्थित सदस्यों को कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |