आगर मालवा,, अवैध शराब का परिवहन करने पर पिकअप वाहन राजसात

आगर, मालवा,
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने अवैध शराब (हाथ भट्टी की कच्ची शराब) का परिवहन करने पर पिकअप वाहन क्रमांक-एमपी 13 जीबी 1402 को पक्ष में राजसात किया हे।
जारी आदेशानुसार 21 मई 2021 को ग्राम धोलाखेड़ी के पास से क्रुरतापूर्वक गौवंश भरे होने तथा प्लास्टिक केन में 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। जप्ती के समय उक्त वाहन में 50 बल्क लीटर से अधिक शराब होने पर प्रथम दृष्टया मामला मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 की उपधारा (1) के खण्ड (क) (ख) के अन्तर्गत मादक द्रव्य का अवैध संग्रहण एवं कब्जे का होने से म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 47(क) की उपधारा (2) के तहत् उक्त पीकअप वाहन को राजसात किया गया है।
कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को उक्त राजसात वाहन की शासन नियमानुसार नीलामी कर राशि शासकीय कोष में जमा करवाने तथा जिला आबकारी अधिकारी अवैध शराब को विधिवत् निराकरण करने के निर्देश जारी किए है।
#cmmadhaypradesh
#CommissionerUJN
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |