शाजापुर
—-
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक श्री केएस यादव ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में किसान भाईयों ने खरीफ की बोनी कर चुके हैं, लेकिन पानी की लंबी खेच के कारण सोयाबीन की फसल में पानी की कमी महसूस हो रही है। वर्षा के लंबे अन्तराल के कारण सोयाबीन एवं अन्य खरीफ फसलों के उत्पादन पर विपरित प्रभाव न पड़े, इस परिस्थिति से निपटने के लिए किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि किसानों के पास कुएं या नलकूप अन्य साधन से सिंचाई का साधन उपलब्ध होने पर हल्की सिंचाई मिनी स्प्रिंकलर से करें। साथ ही यह भी सलाह है की सुविधानुसार भूमि मे दरारे पड़ने से पहले ही सिंचाई करें। ऐसी स्थिति मे पोटेशियम नाइट्रेड (1प्रतिशत) या मेगनेशियम कार्बोनेट अथवा ग्लिसरॉल (5प्रतिशत)जैसे एन्टीट्रांस्पिरेन्ट का छिड़काव भी किया जा सकता है, जिससे की सोयाबीन की परिपक्वता एवं उपज को बढ़ाया जा सके।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :