पार्किंग व्यवस्था आईटीआई मैदान में रहेगी, शाजापुर में मतगणना को लेकर प्रेक्षक कलेक्टर और अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शाजापुर
—-
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई को होगी। नगरपालिका शाजापुर के लिए स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय को मतगणना स्थल बनाया गया है। मतगणना स्थल पर आने वाले अभ्यर्थियों, अभिकर्ताओं एवं गणना कर्मियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल आईटीआई मैदान में निर्धारित किया गया है।

आज नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अरूण कुमार तोमर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों, गणना अभिकर्ताओं तथा गणना कर्मियों के मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए मार्ग तय किये। सभी का प्रवेश आईटीआई मैदान की ओर से होगा। गणना स्थल पर बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
——-
मतगणना केंद्र भवन में धुम्रपान एवं तंबाकुयुक्त पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध
——-
मतगणना केन्द्र भवन के अंदर धुम्रपान करना एवं तंबाकुयुक्त पदार्थ ले जाना पूर्णत: निषेध किया गया है। कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल एवं मतगणना केन्द्रों में धुम्रपान नहीं कर सकता है। मतगणना केंद्रों में यदि कोई धुम्रपान करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
——
मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी को भी हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी
——
मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना अभिकर्ता और अन्य को मतगणना हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक बार मतगणना अभिकर्ता और अन्य मतगणना हॉल में अंदर आ जाते हैं तो उन्हे साधारणतः केवल परिणाम की घोषणा होने के पश्चात ही बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
——-
मोबाईल ले जाने पर प्रतिबंध
——–
मतगणना केन्द्रों में मोबाईल फोन ले जाने की मनाही है। अतः कोई भी व्यक्ति मतगणना केन्द्रों में मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं कर सकते। मीडिया कर्मियों को मीडिया सेंटर तक मोबाईल, कैमरे एवं वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई है। मीडिया कर्मी मतगणना हॉल में मोबाईल, कैमरे एवं वीडियो कैमरा नहीं ले जा सकेंगे।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |