सशस्त्र सेना झण्डा दिवस-2021 में लक्ष्य से अधिक धनराशि का योगदान करने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा शाजापुर कलेक्टर श्री कन्याल को सम्मान
शाजापुर
—-
#सशस्त्र_सेना_झण्डा_दिवस 07 दिसंबर 2021 में शाजापुर जिले को दिये गये लक्ष्य से अधिक धनराशि का योगदान करने पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कलेक्टर श्री किशोर कन्याल को प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया है। यह आयोजन संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा राजभवन में 17 जुलाई 2023 को आयोजित किया गया था।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर श्री नगेशचन्द्र मालवीय (से.नि.) द्वारा बताया गया कि शाजापुर जिले को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिये 2 लाख 75 हजार रूपये का लक्ष्य दिया गया था। उसके विरूद्ध जिले ने 2 लाख 93 हजार 262 रूपये की सहयोग राशि दान की है। यह लक्ष्य राशि का 107 प्रतिशत है। विदित है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की सहयोग राशि भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रित परिवारों की सहायता एवं अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं के लिये उपयोग में की जाती है।
ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र महामहिम राज्यपाल की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलेक्टर श्री कन्याल को कलेक्टोरेट कार्यालय में आज 28 अगस्त 2023 को प्रदान किया।
#collectorshajapur #shajapur