आधी रात को देवर ने भाभी से पार की सारी हदें, चीखते रहे बच्चे

देवर-भाभी का रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते के बराबर माना जाता है। लेकिन अब इस रिश्ते में ही दरारें पड़ चुकी है। जिस परिवार ने एक दिन पहले सुनीता रानी और उसके पति राजेश कुमार की शादी की वर्षगांठ खुशी-खुशी के साथ मनाई थी पर दूसरे दिन हीं उस घर में चीख-पुकार मच गई।

मामला नाभा के करतारपुर मोहल्ले का है, जहां सुनीता रानी की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के बच्चों ने हत्या का आरोप चाचा पर लगाया है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर  दी है। जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता रानी अपने कमरे में मौजूद थी और बेटी रात के समय छत पर सैर कर रही थी, उसका बेटा बाजार और पति किसी काम से पटियाला गया हुआ था। घर में देवर की तरफ से किसी बात को लेकर अपनी भाभी का कत्ल कर दिया गया।

जब घर में मृतका का लड़का आया मौके से देवर संजीव दरवाजा लगाकर रफ्फूचक्कर हो गया। जब अंदर देखा तो मृतका के शरीर पर गहरे निशान पाए गए और मुंह में भी सल्फास की दवाई भी पाई गई। बच्चों का शोर सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर मृतका के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए और इस संबंधित बनती कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |