“फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है” लाड़ली बहना सम्मेलन में गीतों से हुआ माहौल पारिवारिक गायक-गायिकाओं के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी सुनाए राखी गीत

भोपाल :
आज राजधानी के जम्बूरी मैदान, भेल में विशेष लाड़ली बहना सम्मेलन भाई-बहन के पावन रिश्ते के महत्व को रेखांकित करने वाला मंच बन गया। विभिन्न गायक-गायिकाओं ने अनेक राखी गीत सुनाए। सम्मेलन की शुरूआत “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” के साथ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबोधन के प्रारंभ में “यह राखी बंधन है ऐसा” गाकर सुनाया। इसके पश्चात उन्होंने बहनों को उस गीत के बोल सुनाए जिसमें भाई अपनी बहन की आंखों में आंसू नहीं देख सकता। “देख सकता हूँ मैं, कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता, तुझे रोते हुए” सुनकर सम्मेलन में मौजूद बहनें भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तीसरा गीत भी बहुत भावपूर्ण ढंग से सुनाया। ” फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है”। इसके अलावा गायक -गायिकाओं द्वारा “बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है” की भी पेशकश हुई। इन गीतों से सम्पूर्ण वातावरण पारिवारिक हो गया।

महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से सजा मंच

लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ महिला जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थीं। राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिले के गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की विधायक सुश्री राजश्री सिंह,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया।

कार्यक्रम के अन्य महत्वपूर्ण पहलू

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों के चरण धोए और कन्या पूजन किया।

बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विशाल राखी भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना का कैलेंडर का विमोचन किया।

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

थ्री डी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से महिला कल्याण योजनाओं को उपस्थित बहनों ने मंत्रमुग्ध होकर देखा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |